Amway India Latest News - एमवे के एमडी व सीईओ पिंकने को दो माह बाद जमानत मिली ।

 Times Of Hindi
नई दिल्ली : नेटवर्क मार्केटिंग  कंपनी एमवे इंडिया के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी CEO विलियम एस पिंकने को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। आंध्र प्रदेश पुलिस ने करीब दो माह पहले राज्य में कंपनी के खिलाफ दायर आपराधिक मामले में पिंकने को गिरफ्तार किया था।

एमवे प्रवक्ता ने कहा कि पिंकने को आंध्र प्रदेश में सभी मामलों में जमानत मिल गई है। एमवे के चेयरमैन स्टीव वान एंडल व अध्यक्ष डग डेवास ने संयुक्त बयान में कहा, एमवे इंडिया के सीईओ पिंकने को जमानत एक बड़ी राहत की बात है। उन्होंने कहा कि यह क्षोभ का विषय है कि इस तरह उन्हें अनावश्यक हिरासत में लिया गया और उससे भी दुखद यह है कि यह संकट इतने लंबे समय तक चला।
एमवे के क्षेत्रीय अध्यक्ष (यूरोप, दक्षिण अफ्रीका व भारत) समीर बहल ने कहा, उनकी गिरफ्तारी व लंबे समय तक कैद अनावश्यक और अकारण थी। हम सुनवाई के दौरान मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे। पिंकने को 26 मई को एमवे इंडिया के गुड़गांव मुख्यालय से गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें कुर्नूल जिले की अदालत में पेश किया गया जिसने उनकी जमानत याचिका को खारिज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
उन्हें बाद में दूसरे आपराधिक मामलों में भी गिरफ्तार किया गया। राज्य में एमवे के खिलाफ वित्तीय अनियमितता के कई मामले दर्ज किये गये हैं। हालांकि, कंपनी इन आरोपों को खारिज करती रही है।
उपभोक्ता उत्पादों की सीधे ग्राहकों को बिक्री करने वाली इस कंपनी ने भारतीय बाजार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुये एमवे के हजारों व्यावसायियों और कर्मचारियों को सराहा है। कंपनी ने कहा है कि वह एक स्पष्ट प्रत्यक्ष बिक्री कानून के लिये नई सराकर के साथ काम करेगी। देश में उत्पादों की सीधी ग्राहकों को बिक्री के लिये भारत में एक नया कानून बनाने की मांग की जा रही है।  
Source :   http://zeenews.india.com/hindi/news/business/amway-india-md-ceo-william-pinckney-released-bail/229250 www.mlmnewspaper.com 
Previous Post Next Post